ताज़ा लेख

कुछ जरुरी प्रश्नों के उतर

प्रश्न→ जीवन का उद्देश्य क्या है ?
उतर→ जीवन का उद्देश्य उसी चेतना को जानना है - जो जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है। उसे जानना ही मोक्ष है..!!

प्रश्न→ जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त कौन है ?
उतर→ जिसने स्वयं को, उस आत्मा को जान लिया - वह जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है..!!

प्रश्न→संसार में दुःख क्यों है ?
उतर→लालच, स्वार्थ और भय ही संसार के दुःख का मुख्य कारण हैं..!!

प्रश्न→ ईश्वर ने दुःख की रचना क्यों की ?
उतर→ ईश्वर ने संसार की रचना की और मनुष्य ने अपने विचार और कर्मों से दुःख और सुख की रचना की..!!

प्रश्न→ क्या ईश्वर है ? कौन है वे ? क्या रुप है उनका ? क्या वह स्त्री है या पुरुष ?
उतर→ कारण के बिना कार्य नहीं। यह संसार उस कारण के अस्तित्व का प्रमाण है। तुम हो, इसलिए वे भी है - उस महान कारण को ही आध्यात्म में 'ईश्वर' कहा गया है। वह न स्त्री है और ना ही पुरुष..!!

प्रश्न→ भाग्य क्या है ?
उतर→हर क्रिया, हर कार्य का एक परिणाम है। परिणाम अच्छा भी हो सकता है, बुरा भी हो सकता है। यह परिणाम ही भाग्य है तथा आज का प्रयत्न ही कल का भाग्य है..!!

प्रश्न→ इस जगत में सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है ?
उतर→ रोज़ हजारों-लाखों लोग मरते हैं और उसे सभी देखते भी हैं, फिर भी सभी को अनंत-काल तक जीते रहने की इच्छा होती है..इससे बड़ा आश्चर्य ओर क्या हो सकता है..!!

प्रश्न→किस चीज को गंवाकर मनुष्य धनी बनता है ?
उतर→ लोभ..!!

प्रश्न→ कौन सा एकमात्र उपाय है जिससे जीवन सुखी हो जाता है?
उतर → अच्छा स्वभाव ही सुखी होने का उपाय है..!!

प्रश्न → किस चीज़ के खो जाने पर दुःख नहीं होता ?
उतर → क्रोध..!!

प्रश्न→ धर्म से बढ़कर संसार में और क्या है ?
उतर → दया..!!

प्रश्न→क्या चीज़ दुसरो को नहीं देनी चाहिए ?
उतर→ तकलीफें, धोखा..!!

प्रश्न→ क्या चीज़ है, जो दूसरों से कभी भी नहीं लेनी चाहिए ?
उतर→ इज़्ज़त, किसी की हाय..!!

प्रश्न→ ऐसी चीज़ जो जीवों से सब कुछ करवा सकती है ?
उतर→मज़बूरी..!!

प्रश्न→ दुनियां की अपराजित चीज़ ?
उतर→ सत्य..!!

प्रश्न→ दुनियां में सबसे ज़्यादा बिकने वाली चीज़ ?
उतर→ झूठ..!!

प्रश्न→ करने लायक सुकून का कार्य ?
उतर→ परोपकार..!!

प्रश्न→ दुनियां की सबसे बुरी लत ?
उतर→ मोह..!!

प्रश्न→ दुनियां का स्वर्णिम स्वप्न ?
उतर→ जिंदगी..!!

प्रश्न→ दुनियां की अपरिवर्तनशील चीज़ ?
उतर→ मौत..!!

प्रश्न→ ऐसी चीज़ जो स्वयं के भी समझ ना आये ?
उतर→ अपनी मूर्खता..!!

प्रश्न→ दुनियां में कभी भी नष्ट/ नश्वर न होने वाली चीज़ ?
उतर→ आत्मा और ज्ञान..!!

प्रश्न→ कभी न थमने वाली चीज़ ?
उतर→ समय
~PSD~